Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:शादी समारोह में जा रहे शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

शादी समारोह में जा रहे शिक्षकों की कार शिप्रा नदी में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर।नैनीताल के रातीघाट के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार शिक्षक दुर्घटना का शिकार हो गए जिनमें तीन शिक्षकों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज हर्ष बहादुर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।बचाव के बाद गंभीर रूप से घायल दो शिक्षकों को 108 आपातकालीन सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान तीसरे शिक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे शिक्षक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल

1.मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा

मृतक

1. संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा

2. सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा

3. पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा

जरूरी खबरें