Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:ज्योलीकोट मे गुलदार ने महिला को बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

ज्योलीकोट मे गुलदार ने महिला को बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत।

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज बुधवार सुबह नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गांव की 52 वर्षीय महिला की जान गुलदार के हमले में चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।मृतका की पहचान हेमा पांडे पत्नी दया किशन पांडे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेमा पांडे आज सुबह 9 बजे दो महिलाओं के साथ घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थीं। पर कुछ समय बाद जब वह नजर नहीं आईं तो साथ की महिलाएं घबराकर गांव लौट आईं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े, जहां खोजबीन के दौरान महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार ने महिला को अपना शिकार बनाया। कहा यह कोई पहली घटना नहीं है कुछ समय पहले भी सूर्या गांव में भी इस तरह का हमला हुआ था। उस घटना के बाद वन विभाग ने एक गुलदार को पकड़कर उसे आदमखोर घोषित किया था। लेकिन इसके बावजूद हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिस कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए जिसका खामियाजा अब लोगों को जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और ग्रामीणों को सुरक्षा दी जाए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित कर शूट करने की मांग की है।

जरूरी खबरें