Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

चंपावत:चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

लोहाघाट:मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट:प्रकृति की गोद में योग, कोली ढेक झील किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनूठा आयोजन।

लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मलवा डालने पर वाहन चालकों ने जताई नाराजगी कार्यवाही की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:त्रिमूर्ति की पहल से चम्पावत में शुरु हुआ नंदा सुनंदा महोत्सव  --2007 में रखी गयी थीं नींव  -- अब धार्मिक कार्यक्रमों पर केंद्रित है आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 8, 2024
  उत्तराखंड और हिमालय क्षेत्र की लोकप्रिय देवी मां नंदा को लेकर पूरे राज्य में भाद्रपद की नंदाष्टमी के मौके पर मेले और डोला यात्राओं का आयोजन जन जन को भक्ति और आस्था से सराबोर कर देता है। चंद राजाओं की पुरानी राजधानी चम्पावत में 2007 से त्रिमूर्ति की पहल पर शुरु हुआ मां नंदा सुनंदा महोत्सव धार्मिक आयोजन के तौर पर मील का पत्थर बना हुआ है।दरअसल जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में इस पर्व की पहल को लेकर पूर्व प्रमुख स्व नारायण लाल साह ने पूर्व नगर सभासद स्व प्रदीप साह "जग्गू" और वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाण्डेय से चर्चा की। उसके बाद नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक में पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कलश और डोलायात्रा की नींव पडी। इस दौरान कदली वृक्ष आमंत्रण, आगमन और डोलायात्रा में देव डंगरिये स्व• लक्ष्मण चौधरी, स्व• किशोरी लाल साह, स्व• भैरव पटवा तथा हरीश पांडेय, देवी लाल वर्मा, विवेकानंद बिष्ट, हरीश वर्मा, विमल साह , प्रकाश पटवा, प्रेमा साह, मोहिनी साह, प्रेमा वर्मा, शांति पटवा, हरिप्रिया पटवा, मुन्नी पटवा का आशीर्वाद बना रहा।शुरुआती सालों में वैदिक अनुष्ठान, तंत्रोक्त पूजा और कलश यात्रा में चंदवंशीय के सी बाबा के परिजनों ने भी भागेदारी निभाई। पुरोहित पंडित स्व •भूवन कुलेठा, खीमानंद जोशी, दीपक कुलेठा , गिरीश कलौनी ने आयोजन के सहभागी बने।पशु चिकित्सक डा• हरीश जोशी,हेमा जोशी ने मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण में सहयोग दिया।कदली वृक्षों को नागनाथ के पुजारियों के निवास स्थल रौढ्यूढा से लाने की परंपरा चली आ रही है। यहां नंदा सुनंदा के डोले के साथ भगवती का डोला भी साथ साथ निकलता है। जो बालेश्वर, भैरवां,मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, स्टेशन, ज्ञाली सैरान, नागनाथ, मल्लीहाट, तल्लीहाट होते हुए वापस बालेश्वर मंदिर पहुँचता है।वर्ष 2008 में इसकी कमान पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभूवन गिरी को मिली। उनके निधन कै बाद अब अध्यक्ष का पद शंकर दत्त पाण्डेय के पास है।आयोजन में ऐंपड़, सुलेख, मेंहदी, फेंसी ड्रेस, सामान्य ज्ञान और पेंटिंग प्रतियोगिताऐं होती आई है। °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° चम्पावत मे वर्ष 2010 में दिनेश पांडेय के संपादन में पहली स्मारिका का प्रकाशन हुआ। जिसमें पत्रकार योगेश जोशी का छायांकन में कैलाश पांडेय, नीरज पुजारी का मुद्रण में और गौरव वर्मा, रितेश राय तथा स्व • दीपक लारा का विज्ञापन में सहयोग रहा।इस स्मारिका में चम्पावत की भौगोलिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही मां नंदा को लेकर ज्ञानवर्धक व रोचक तथ्यों तथा समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित हुए। चम्पावत जिला मुख्यालय में सोमवार को कलश यात्रा और स्कूली बच्चों की झांकियों के साथ आयोजन का भव्य आगाज होगा। जिसमें लोकसंकृति के तहत छोलिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।रविवार को देव डंगरियों के स्नान के बाद मुख्य पांडाल में वेदी निर्माण किया गया। ~~~~~~~~~~~~~~~~ चम्पावत की फाउडंर कमेटी में नारायण साह, सज्जन वर्मा, डी डी जोशी, देवी लाल वर्मा, बहादुर फर्त्याल, दिनेश पांडेय, लक्ष्मण तड़ागी, ईश्वरीय दत्त कोटिया, हरगोविंद बोहरा, इंद्र सिंह बोहरा, बसंत तड़ागी, बद्री लाल वर्मा, श्याम कार्की, शंकर पांडेय, त्रिभूवन गिरी , प्रकाश पांडेय, दीपक लारा, राजेन्द्र गहतोड़ी, कौशल साह, प्रदीप साह, भैरव गिरी, किशन गिरी, विकास साह , विजय वर्मा, मुक्तेश वर्मा, नरेश जोशी , विमल साह , सचिन वर्मा, हेमंत वर्मा, विक्की चौधरी, राकेश बिष्ट, नितिन साह, रितेश राय, दीपक तडागी, मुन्ना राय, सौरभ साह, मोहित पचौली, अमित वर्मा, प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, वी एन उपाध्याय, अशोक वर्मा आदि शामिल किए गये थे।

जरूरी खबरें