रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।
15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।
प्राचार्य को दिया ज्ञापन।

एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा द्वारा आज मंगलवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में छात्रहित की विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महाविद्यालय में बी.एससी. प्रयोगशालाओं में आवश्यक आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, एमए इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की कक्षाएँ प्रारंभ करने, महाविद्यालय में लाइब्रेरियन की नियुक्ति, खेल सुविधाओं में सुधार तथा छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु पर्याप्त बसों की व्यवस्था सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। मांगों के समाधान के लिए एनएसयूआई के द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को 15 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है यदि निर्धारित समय तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो एनएसयूआई के द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से छात्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रहित के मुद्दों पर एनएसयूआई की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा पूर्व में भी महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दो बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं पर उसके बावजूद भी छात्र हित को देखते हुए महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने में आयुष गोस्वामी, अजय सिंह बिष्ट, प्रियांशु बोरा, मनोज जोशी, ललित मोहन आदि एनएसयूआई छात्र नेता मौजूद रहे।