Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 14, 2023
अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत अयोध्या से श्री राम रथ के लोहाघाट पहुंचने पर क्षेत्र की महिलाओं ने श्री राम जानकी की आरती उतारकर रथ का भव्य स्वागत किया रथ संचालक सोनू ने बताया इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना तथा देश में चल रहे लव जिहाद व धर्मांतरण पर रोक लगाना है जिसके लिए उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा पूरे देश में 90 श्री राम रथ चल रहे हैं तथा उत्तराखंड में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक श्री राम रथ चल रहा है सोनू ने बताया रथ के माध्यम से वे लोग गांव गांव जाकर हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं तथा शाम को रथ के माध्यम से लोगों को रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला, जय गंगा मैया सीरियल दिखाए जा रहे हैं तथा ग्रामीणों को लव जिहाद व धर्मांतरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं महिलाओं के द्वारा श्री राम रथ की भव्य आरती उतारी गई इस मौके पर आशा कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, निर्मला पांडे, पुष्पा बिनवाल, राधा देवी आदि मौजूद रही

जरूरी खबरें