Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

सूचना

: चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इंटर कॉलेज अमोडी में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 18, 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इंटर कॉलेज अमोडी में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली चंपावत जिले के अमोडी इंटर कॉलेज में शनिवार को पीएलवी मित्र कविता भट्ट के नेतृत्व में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने सहित अन्य प्रकार की जानकारी दी गई । इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अमोडी बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अनेक प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। क्राइम और साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया गया। इस दौरान बाल अपराध, बाल विवाह पर अंकुश लगाने को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही आपसी समझौते से लोक अदालत में विवादों का निपटारा करने व महिला अपराधों को रोकने को लेकर अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें