Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ओपीडी बंद मरीज रहे परेशान , चिकित्सकों में भारी आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 17, 2024
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ओपीडी बंद मरीज रहे परेशान कोलकाता में महिला डाक्टर तथा रुद्रपुर मे नर्स की दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या से पूरे देश / प्रदेश में चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश फैल गया है वही प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य संघ उत्तराखंड ने आईएमए के आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश में ओपीडी सेवा बंद रखी है वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सको /चिकित्सा स्टाफ ने पश्चिम बंगाल सरकार की हील हवाली व प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों पर हमला करने के आरोपियों तथा महिला डॉक्टर की हत्या करने के आरोपीयो पर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री से मामले पर हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है चंपावत जिले में भी ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में समस्त चिकित्सा स्टाफ हड़ताल में रहा डॉ राठी ने बताया दोनों हत्याओं के विरोध में तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर आईएमए / प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार 17 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लेकर रविवार 18 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की ओपीडी सेवा बंद रहेगी डॉ राठी ने बताया इस दौरान इमरजेंसी सेवा ,पोस्टमार्टम तथा वीआईपी ड्यूटी चालू रहेगी वही ओपीडी सेवा बंद होने से दूर-दूर क्षेत्र से आए मरीज काफी परेशान रहे हालांकि इमरजेंसी में आए मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा देखा गया डॉ राठी व समस्त चिकित्सा स्टाफ ने कहा ने कहा चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बना है पर पुलिस के द्वारा अपराधियों पर यह एक्ट नहीं लगाया जाता है उन्होनें पुलिस से चिकित्सकों/ चिकित्सा स्टाफ पर हमले के आरोपियों पर प्रोटेक्शन एक्ट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में बड़ी घटनाएं न हो सके साथ ही रात में पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है चिकित्सकों ने कहा 3 दिन पहले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक महिला चिकित्सक के साथ भी मरीज के तीमारदारो के द्वारा शराब के नशे में अभद्रता की गई तथा आए दिन चिकित्सकों के साथ अभद्रता की जाती है जिस कारण यहां भी महिला चिकित्सकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है वही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के लगभग 100 कर्मचारी हड़ताल में रहे सबने एक सुर में दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है आंदोलन में डॉक्टर विराज राठी ,डॉक्टर करन बिष्ट, डाक्टर मानसी, डॉक्टर रितु ,डॉक्टर कृतिका, डॉ सोनाली, फार्मासिस्ट मुकुल राय, नवीन कनौजिया, किरन राय, नाजमा, अंसु मिश्रा, बिक्रम सिंह, सचिन, संजय दताल ,संजय ,निर्मल भंडारी , रंजना चंद, बबीता बिष्ट ,दीपक बिष्ट ,संदीप वर्मा , भास्कर गरकोट , आदि लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें