Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी: चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, सीमित स्टाफ व अतिथि प्रवक्ताओं के सहारे सीबीएसई में 100% रिजल्ट

लोहाघाट/चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध।20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर दवा व्यापारियों का डीएम को ज्ञापन

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, सीमित स्टाफ व अतिथि प्रवक्ताओं के सहारे सीबीएसई में 100% रिजल्ट

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

दुर्गम चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, सीमित स्टाफ व अतिथि प्रवक्ताओं के सहारे सीबीएसई में 100% रिजल्ट

पाटी/चम्पावत। संसाधनों की कमी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2026 (इंटरमीडिएट) में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर मिसाल पेश की है। विद्यालय के सभी 26 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की शानदार सफलता पर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया।विद्यालय की इस सफलता की खास बात यह रही कि शिक्षण व्यवस्था सीमित संसाधनों पर टिकी रही। इंटरमीडिएट स्तर पर कुल सात प्रवक्ताओं में से पांच पद अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की निरंतर तैयारी ने परिणाम को शत-प्रतिशत तक पहुंचा दिया।

दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण विद्यालय को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद नियमित कक्षाएं, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखा।परिणामस्वरूप, 13 बालक और 13 बालिकाएं सभी सफल हुए।विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि अतिथि प्रवक्ताओं की प्रतिबद्धता, नियमित शिक्षकों के सहयोग और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का संयुक्त परिणाम है। सीमित संसाधनों के बीच यह सफलता संस्थान की कार्यशैली और टीमवर्क को दर्शाती है।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे सामूहिक प्रयासों की जीत बताया और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।स्थानीय लोगों ने भी इस परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन इस विद्यालय ने इसे संभव कर दिखाया है।

जरूरी खबरें