Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:घर-घर से उठेगा कूड़ा पाटी में आधुनिक कूड़ा वाहन का शुभारंभ” स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

घर-घर से उठेगा कूड़ा पाटी में आधुनिक कूड़ा वाहन का शुभारंभ” स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम

अब हर घर से होगा कचरा संग्रहण: पाटी में शुरू हुई नई व्यवस्था”

जनपद चंपावत में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नगर पंचायत पाटी में ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने नवीन कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में सेवा हेतु रवाना किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पाटी कमल सिंह मेहता ने बताया कि यह आधुनिक कूड़ा वाहन अब नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करेगा,

जिससे स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वाहन में अत्याधुनिक प्रावधान किए गए हैं, जिनके अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट (बायो-मेडिकल वेस्ट) तथा अन्य खतरनाक कचरे के पृथक-पृथक संग्रहण हेतु अलग-अलग खंड बनाए गए हैं। इससे कचरे के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण में उल्लेखनीय सुविधा होगी।

कार्यक्रम अंतर्गत नगर पंचायत पाटी क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को दो (कुल 1200 से अधिक) डस्टबिन वितरित किए गए। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे घरों का कचरा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित कूड़ा वाहन में ही डालें। इस अवसर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें