Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट के अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर लोगों ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
लोहाघाट के अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर लोगों ने किया सम्मानित लोहाघाट के मीना बाजार निवासी होनहार अभिनव गहतोरी ने अपनी कड़ी मेहनत से लोअर पीसीएस परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है अभिनव का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है वही अभिनव की इस शानदार सफलता पर मंगलवार को निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोबिंद बर्मा के नेतृत्व में लोगो ने खुशी जताते हुए उन्हें साल उड़ाकर सम्मानित कर उन्हें बधाइयां दी मालूम हो अभिनव ने बिना किसी कोचिंग के इस शानदार सफलता को हासिल किया है अभिनव एक मध्यम वर्ग परिवार से आते हैं वही अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों और दीपक कुमार को दिया है अभिनव के पिता नीलांबर गहतोड़ी मीना मे बाजार दुकान चलाते हैं और माता ग्रहणी है वही निवर्तमान पालिका अध्यक्ष वर्मा व लोगों ने कहा अभिनव ने पूरे लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है कार्यक्रम के दौरान डीआरडीए में चयनित होनहार छात्र स्वप्निल जोशी को भी सम्मानित किया वही अभिनव के पिता नीलांबर गहतोड़ी ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया शुभकामनाएं देने मे ,गोविंद बोहरा , जीवन सिंह मेहता, हेमराय, सतीश राजन ,दीपक राय, मनोज राय, नवीन कुमार, चंद्रशेखर उप्रेती , जीवन गहतोड़ी, चंद्रशेखर जोशी,सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं है

जरूरी खबरें