Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:दूसरी बार बेटी पैदा होने पर युवक ने महिला अस्पताल में काटा हंगामा। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

दूसरी बार बेटी पैदा होने पर युवक ने महिला अस्पताल में काटा हंगामा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्वास्थ्य कर्मियों को बताया जिम्मेदार

पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सोमवार को दूसरी बार बेटी पैदा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदार करते हुए युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। युवक के हंगामे से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में आ गए और उनके द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के दिगतोली गांव निवासी दीपक भंडारी सोमवार की सुबह अपनी पत्नी को प्रसव के लिए महिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया था।जहा उसकी पत्नी के द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया। दूसरी बेटी पैदा होने की सूचना मिलते ही दीपक भंडारी अस्पताल पहुंचा और हंगामा काटना शुरु कर दिया।

उसने दूसरी बार बेटी पैदा होने का जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों को ठहराते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काफी समझाने के बावजूद जब दीपक नहीं माना तो मजबूर होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई जहां पुलिस के द्वारा उसका नशा उतरने पर चालान काटा गया। घटना पिथौरागढ़ में चर्चा का विषय बनी रही।

जरूरी खबरें