Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जूतो की माला मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: शासन ने खेल महाकुंभ से बाहर किए अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी, खिलाड़ियों में मायूसी खिलाड़ियों ने सरकार से उन्हें भी खेल महाकुंभ में शामिल करने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 12, 2023
खेल महाकुंभ से बाहर किए 21 आयु वर्ग के खिलाड़ी खिलाड़ियों में मायूसी जहां प्रदेश सरकार अगले वर्ष 38 वे राष्ट्रीय खेलों को उत्तराखंड में कराने जा रही है जिसकी तैयारियो को लेकर प्रदेश के सभी खिलाड़ी अभी से जुटे हुए हैं और सरकार भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में मेडल लाने के लिए प्रेरित कर रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से चल रही खेल महाकुंभ जैसी महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता में इस बार शासन ने 21 आयु वर्ग जैसे खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण वर्ग को ही बाहर कर दिया जिस कारण पूरे प्रदेश में इस आयु वर्ग के विभिन्न खेलों के सैकड़ो खिलाड़ियों में काफी मायूसी है जबकि अंडर 21 आयु वर्ग को खेलों की सबसे महत्वपूर्ण कैटेगिरी माना जाता है 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी सबसे ज्यादा इसी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे पर शासन ने 21 आयु वर्ग जैसी महत्वपूर्ण खेल कैटेगिरी को खेलमहाकुंभ से ही बाहर कर दिया है वही चंपावत जिले में खेलों की तैयारी कर रहे 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कहा खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए काफी तैयारी कर रहे थे पर उनके आयु वर्ग को खेल महाकुंभ से ही बाहर कर दिया है जिस कारण उन लोगों में काफी मायूसी है उन्होंने सरकार से 21 आयु वर्ग को भी खेल महाकुंभ में शामिल करने की मांग करी है मालूम हो हर वर्ष युवा कल्याण विभाग खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें पूरे प्रदेश के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते हैं वहीं लोहाघाट के युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत ने बताया इस बार शासन से सिर्फ अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश मिले हैं अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए फिलहाल कोई आदेश नहीं आए हैं जिस कारण इस आयु वर्ग के खिलाड़ी खेल महाकुंभ में प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने बताया पिछले वर्ष तक इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता होती थी मालूम हो अब 38वें राष्ट्रीय खेलों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है पर शासन के द्वारा खेल महाकुंभ जैसी महत्वपूर्ण खेल स्पर्धा से 21 आयु वर्ग जैसी महत्वपूर्ण कैटेगिरी हटा दी गई है जिस कारण प्रतियोगिता की तैयारियो में जुटे हुए इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों में काफी मायूसी है और प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों से मेडल लाने की आशा कर रही है जबकि खेल महाकुंभ में प्रदेश के खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने व राष्ट्रीय खेलों के लिए अपने को परखने का शानदार मौका मिलता तथा प्रदेश के दूरस्थ गांव से भी खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हालांकि सरकार ने मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया था पर  युवा कल्याण मंत्रालय के द्वारा यह फैसला क्यों लिया गया यह समझ से परे है इस फैसले में 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का क्या हित छुपा है यह तो शासन ही जाने जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के गांव गांव से खेल प्रतिभाओं को उभारने  के निर्देश सभी सरकारों को दिए गए हैं और खेल महाकुंभ इसका एक मजबूत जरिया है जबकि 38 वे राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड मेजबानी करने जा रहा है

जरूरी खबरें