Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: लोहाघाट:बिंडा तिवारी के दिगालीचौड़ में होने वाले हरेला महोत्सव की तैयारी पूरी 16 जुलाई को निकलेगी ब्रह्मदेव की रथ यात्रा विशाल मेले का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
बिंडा तिवारी के दिगालीचौड़ में होने वाले हरेला महोत्सव की तैयारी पूरी 16 जुलाई को निकलेगी ब्रह्मदेव की रथ यात्रा विशाल मेले का होगा आयोजन लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बिंडा तिवाड़ी के दिगाली चौड़ में सोमवार 15 जुलाई से होने वाले दो दिवसीय हरेला महोत्सव की रविवार को तैयारी पूरी कर ली गई है रविवार को बिंडा तिवारी के ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को क्षेत्र के युवाओं के द्वारा मंदिर परिसर व मेला स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया मंदिर जाने वाले मार्ग को साफ किया गया तथा मंदिर को रंग रोगन कर चमकाया गया ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने कहा 15 जुलाई सोमवार को ब्रह्मदेव के खाली देवरथ को भक्तों के द्वारा ब्रह्म देव मंदिर से बिंडा खल लाया जाएगा तथा रात्रि में ढुंगा बोरा व बिंडा तिवारी में रात्रि जागरण व भजन कीर्तनों का आयोजन होगा मोनू बिष्ट ने बताया मंगलवार 16 जुलाई को ब्रह्मदेव की विशाल रथ यात्रा बिंडा से ढुंगा बोरा होते हुए ब्रह्मदेव मंदिर दिगाली चौड़ तक निकाली जाएगी जिसमें हजारों भक्त शामिल होंगे तथा दिगाली चौड़ में विशाल मेले का आयोजन होगा जहां दूर-दूर क्षेत्र से व्यापारी पहुंचेंगे वहीं हरेला महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है ग्राम प्रधान बिष्ट ने समस्तक्षेत्र वासियो से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है उन्होंने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त मनाया जाएगा महोत्सव में पीयूष तिवारी, पंकज भंडारी, मनोज तिवारी, सूरज भंडारी ,प्रियांशु ,मनीष, नरेश बिष्ट, दीपक उप्रेती, मोहित ,पंकज पांडे ,पंकज नायक अमन, नवीन कुमार, लक्ष्मण भंडारी आदि युवाओं के द्वारा सहयोग किया जा रहा है

जरूरी खबरें