Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

: चंपावत:शारदा बैराज में रेड अलर्ट घोषित

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 18, 2023
बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट हुआ घोषित चंपावत जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते जनपद के तराई क्षेत्र टनकपुर, बनबसा भारत- नेपाल सीमा पर बहने वाली शारदा नदी उफान पर आ गई है तेजी से बढ़ते शारदा के जलस्तर को देखते हुए बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर बनबसा भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली शारदा नदी पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते उफान पर है बीती रात से ही नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था जोकि बढ़ते बढ़ते अगले दिन 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा हो गया जिसको ध्यान में रखते हुए नियमानुसार बनबसा शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है शारदा बैराज से पास होने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर शारदा बैराज पुल पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया जाता है ऐसे में बैराज पुल के जरिए होने वाले भारत नेपाल यात्रियों के आवागमन को बंद कर दिया जाता है ज्ञात हो कि उत्तराखंड के सीमांत पहाड़ी क्षेत्रों में महाकाली नदी को ही तराई क्षेत्र में पहुंचने के बाद शारदा कहकर पुकारा जाता है आमतौर पर तो पहाड़ों में हाहाकार मचाने वाली महाकाली नदी तराई क्षेत्र में आने पर शांति से बहती है जिसके चलते इसको मां शारदा कहकर पुकारा जाता है परंतु पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा के चलते एवं नदी में विभिन्न जल धाराओं के मिलने के चलते शारदा नदी इस समय उफान पर है नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए बनबसा शारदा बैराज पर तैनात यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया है बैराज पर तैनात यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बनबसा बैराज से पास होने वाला (आगे छोड़े जाने वाला) पानी जो कि इस समय 1 लाख 41 हजार क्यूसेक चल रहा है और लगातर बढ़ता जा रहा है आगे जाने पर यूपी के सीमांत पीलीभीत लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में बाढ़ के हालात उत्पन्न कर सकता है इस स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के द्वारा डाउनस्ट्रीम के जनपदों के अधिकारियों को शारदा बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है साथ ही हमारे द्वारा लगातार नदी के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।

जरूरी खबरें