रिपोर: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 9, 2026
चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई, 2026 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद अन्तर्गत वर्तमान में हो रही वर्षा को देखते हुये छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद चम्पावत अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गए हैं।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत शुक्रवार को जनपद चम्पावत अन्तर्गत समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं कार्यालय स्टाफ पूर्ववत् अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए शिक्षकगण ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत् जारी रखेंगे।अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का शत्-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कहा अवहेलना की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।