Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:सार्की टोला वार्ड से रेनू देवी ने सभासद पद की करी दावेदारी पति विपिन की छवि का मिलेगा फायदा

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 20, 2024
सार्की टोला वार्ड से रेनू देवी ने सभासद पद की करी दावेदारी पति विपिन की छवि का मिलेगा फायदा आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव में लोहाघाट के सबसे बड़े सार्की टोला वार्ड से रेनू देवी ने सभासद पद की दावेदारी की है रेनू को अपने पति समाजसेवी व राजनेता विपिन गोरखा की छवि का भरपूर फायदा मिलेगा रेनू देवी के द्वारा बीएड,आईटीआई करने के साथ-साथ डीएलएड व यूटेट ।,॥ क्वालीफाई किया है वर्तमान में रेनू नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण सस्था सीमांत मांटेसरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रही है रेनू देवी मिलनसार और सामाजिक सोच रखने वाली शिक्षित महिला है रेनू देवी ने कहा वह नगर तथा वार्ड के विकास के लिए कार्य करना चाहती है उन्होंने वार्ड की सम्मानित जनता से अपना आशीर्वाद देने की अपील की वहीं रेनू के पति विपिन गोरखा अपने आप में एक बड़ा नाम है विपिन के द्वारा निपुण निर्बल संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ-साथ सफाई अभियान, नशे के खिलाफ जागरूकता , बारकोट ब्लॉक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,लोहावती नदी में स्वच्छता अभियान ,अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने के साथ-साथ नगर की मूलभूत समस्याओं को समय-समय पर प्रमुखता से उठाया गया तथा लोहाघाट चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सबसे बड़ा आंदोलन भी उनके द्वारा किया गया वहीं रेनू भी अपने पति के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं

जरूरी खबरें