Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में 7.16 करोड रुपए की लागत से बनेगा रोडवेज कार्यालय सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

.लोहाघाट में 7.16 करोड रुपए की लागत से बनेगा रोडवेज कार्यालय सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

लोहाघाट में रोडवेज कार्यालय भवन तथा बाराकोट तहसील के अनावासीय भवन को सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट विधानसभा के लिए विकास के पिटारे खोलें है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट क्षेत्र की व रोडवेज कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही रोडवेज कार्यालय भवन निर्माण, कार्यशाला और स्टोर कक्ष की मांग को पूरा करते हुए 7.16 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने तहसील बाराकोट के अनावासीय भवन निर्माण के लिए 3.03 करोड़ रुपए स्वीकृत करते हुए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के द्वारा विकास योजना को स्वीकृति देने पर बाराकोट के पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, रोडवेज कर्मियों व जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया । बगोली ने कहा मुख्यमंत्री ने क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 986 करोड़ की विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मालूम हो लोहाघाट में रोडवेज कर्मी लंबे समय से कार्यालय भवन निर्माण की मांग कर रहे थे।

जरूरी खबरें