Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट के मल्लिकार्जुन स्कूल में शुरू हुई रोबोटिक एवं एस्ट्रोलोजी की कक्षाएं

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 10, 2023
लोहाघाट के मल्लिकार्जुन स्कूल में एस्ट्रोलोजी एवं रोबोटिक्स की कक्षाएं संचालित हो गई हैं आज विद्यालय के निर्देशक रुद्राक्ष जोशी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल सिंह देव के दिशा निर्देश में इन कक्षाओं का शुभारंभ क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र गरकोटी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र गढ़कोटी के द्वारा इन कक्षाओं के संचालन के लिए समस्त एस्ट्रोटीम व रोबोटिक्स टीम की सराहना की गई, तथा विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गई और साथ ही बच्चों को इन कक्षाओं की उपयोगिता के लिए जागृत किया गया तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बच्चों के लिए इन प्रयोगात्मक कक्षाओं के संचालन को भविष्य के लिए काफ़ी उपयोगी बताया गया। ताकि बच्चों के मन में विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य देव ने यह भी बताया गया कि अब यह कक्षाएं मलिकार्जुन स्कूल में प्रतिमाह सुचारु रुप से चालू रहेंगी। वही विद्यालय में इन कक्षाओं के संचालन के लिए अभिभावकों के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें