Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:खनन माफिया से मिली भगत का ऑडियो वायरल इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

खनन माफिया से मिली भगत का ऑडियो वायरल इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

प्रदेश में अवैध खनन पर सख्ती के दावों के बीच रुड़की से मामला सामने आया है। यहां सीएम हेल्पलाइन पर अवैध खनन की शिकायत करने वाले युवक की पहचान ही पुलिस ने उजागर कर दी। इतना ही नहीं।पुलिसकर्मी ने उसे खनन कारोबारी समझकर कथित ‘डीलिंग’ तक कर डाली। मामले में ऑडियो वायरल हुआ और एसएसपी ने सख्त कार्रवाई कर चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामला रूड़की की झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव का है। गांव के निवासी नदीम अहमद ने देर रात गांव में मिट्टी से भरे डंपरों के अवैध संचालन की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने फोन कर नदीम को ही खनन कारोबारी समझ लिया और कहा कि अभी गाड़ी रोक दो एक से डेढ़ घंटे बाद चलाना। ऑडियो में कथित तौर पर दस-दस की बात का जिक्र भी सुनाई दे रहा है। आरोप है कि अगले दिन फिर फोन कर पुलिसकर्मी ने नदीम से अन्य खनन कारोबारियों के नाम पूछे और चौकी इंचार्ज से मिलने को भी कहा। नदीम का आरोप है कि शिकायत के बाद अब उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है क्योंकि पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं इसलिए सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंपी गई है।

जरूरी खबरें