Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:भाभी के गैंगरेप की देवर ने रची थी साजिश तीन आरोपी गिरफ्तार एक ने खाया जहर

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

भाभी के गैंगरेप की देवर ने रची थी साजिश तीन आरोपी गिरफ्तार एक ने खाया जहर

रुद्रपुर क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में पीड़िता का देवर भी शामिल है। जबकि एक ने गिरफ़्तारी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया24 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयान के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को जब वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। रात 9 बजे के लगभग मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो बाइकों से आए और पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता के देवर करन ने राजा रस्तोगी, विशाल व अभय सक्सेना उर्फ चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की। बात करने के बाद चाइना, करण पीड़िता को बाईक से लेकर ठंडी सड़क पर ले गए।जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने किया। एसएसपी ने बताया कि मौके पर पीड़िता का देवर करन व विशाल भी था। दोनों ने कोई विरोध नहीं किया। उन्होंने बताया कि पुलिस तहकीकात के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से बाईक सवार तीन को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही चौथे आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पुलिस गिरफ्तारी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे उपचार के लिए रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पुलिस कर्मियों की देख-रेख में डॉक्टरों की टीम के द्वारा अभय उर्फ चाइना का उपचार किया जा रहा है, उपचार के बाद उसे भी न्यायालय भी पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें