Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:एसएसपी के निर्देश पर फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

एसएसपी के निर्देश पर फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने एक फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया है।बुधवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि ट्रांजिट थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचमा के आधार पर मछली मार्केट रोड स्थित गंगवार जनसेवा केंद्र नामक दुकान पर छापा मारा तो वहां से कई दर्जन फर्जी आधार कार्ड,पैन कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए,पुलिस कप्तान के मुताबिक उक्त गंगवार जनसेवा केंद्र के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर बाहरी राज्यों के युवाओं को उत्तराखंड की औद्योगिक इकाईयों में नौकरी दिलाने की साजिश रची जाती थी,पुलिस ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक चेतन कुमार पुत्र राजपाल मूल निवासी ग्राम एंचौरा थाना पटवाई जिला रामपुर के खिलाफ सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है, एसएसपी ने बताया आरोपी के पास से एक प्रिंटर,एक मॉनिटर/डेस्कटॉप,एक सीपीयू,एक कीबोर्ड,एक माऊस,एक बायोमेट्रिक स्कैनर, 40 फर्जी आधार कार्ड,53 फर्जी पैन कार्ड व कई दर्जन फर्जी अंक तालिकाएं भी बरामद हुई हैं, जिले में संचालित सभी जनसेवा केंद्रों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान चलाया जायेगा ताकि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले संदिग्धों की समय रहते पहचान हो सके।

जरूरी खबरें