Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: रुद्रपुर:पिस्तौल से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना व्यवसाई की पत्नी को को पड़ा महंगा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 5, 2024
पिस्तौल से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना व्यवसाई की पत्नी को को पड़ा महंगा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर मे एक रसूखदार व्यवसायी की पत्नी को दीपावली पर लाइसेंसी पिस्टल से हवा कई राउंड फायरिंग करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी फायरिंग की वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर पिस्टल का लाईसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी आंचल ढींगरा का पिस्टल से हवा में फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की तो पता चला कि 31 अक्टूबर दीपावली की रात को आंचल ढींगरा ने लाईसेंसी पिस्टल से गदरपुर थाना क्षेत्र के करतारपुर फार्म हाऊस पर हवा में फायरिंग की थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी की ओर से आंचल ढींगरा के खिलाफ धारा 27(1) / 30 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रुद्रपुर के प्रभारी सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

जरूरी खबरें