Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत एसडीएम रिंकु बिष्ट पहुंची जनता के बीच सुनी समस्याएं समाधान के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 31, 2024
सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत एसडीएम रिंकु बिष्ट पहुंची जनता के बीच सुनी समस्याएं समाधान के दिए निर्देश बुधवार 31जुलाई को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी लोहाघाट /पाटी रिंकु बिष्ट के द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ पाटी ब्लॉक के ग्राम सिरमोली में उपस्थित होकर विभिन्न जन समस्याओं (सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, खाद्यान्न व कृषि-उद्यान से संबंधित) की जानकारी ली व संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निवारण हेतु निर्देशित किया उपजिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा किये गए कार्यो का निरीक्षण किया गया कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी के अलावा क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक नारायण दत्त जोशी , ग्राम्य विकाश विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ती विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग आदि विभागों केअधिकारी/कर्मचारी ग्राम प्रधान सिरमोली व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

जरूरी खबरें