रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 6, 2026
चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव।

चंपावत की रहने वाली डॉक्टर सानिका ने अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश के साथ-साथ चंपावत जिले का गौरव बढ़ाया है। डॉक्टर सानिका ने ऑल इंडिया रैंक 155 हासिल की है उनका एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन हुआ है। चंपावत की प्रतिभाशाली छात्रा डॉक्टर सानिका महर ने एमबीबीएस एवं इंटर्नशिप सफलता पूर्वक पूर्ण करने के उपरांत पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एयर 155) प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एम्स नागपुर में एमडी ( न्यूक्लियर मेडिसिन )के लिए हुआ।

डॉक्टर सानिका महर के पिता सुरेश सिंह महर सहायक निदेशक आकाशवाणी देहरादून तथा माता श्रीमती सावित्री महर आकाशवाणी अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उनके भाई डॉक्टर सुयश महर भी फेसबुक में साइंटिस्ट है। सानिका की शानदार और सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है उनकी सफलता पर पारिवारिक मित्रों शुभचिंतकों एवं क्षेत्र वासियों में हर्ष का वातावरण है सभी ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

लोगों ने कहा डॉक्टर सानिका महर की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह सिद्ध करती है की लगन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से उच्चतम लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। क्षेत्र वासियों ने डॉक्टर सानिका व उनके परिजनों को बधाइयां दी है।
