Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : झिरकुनी के कैलबकरियां मंदिर में सात दिवसीय रात्रि जागरण का समापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

झिरकुनी के कैलबकरियां मंदिर में सात दिवसीय रात्रि जागरण का समापनबाराकोट के झिरकुनी ग्राम के कैलबकरियां मंदिर में चल रहे सात दिवसीय रात्रि जागरण का निर्विघ्न रूप से समापन हुआ। झिरकुनी ग्राम पंचायत में 15 वषोॅ के बाद लगे कैलबकरियां मंदिर के रात्रि जागरण में दूर दराज व देश-विदेश से कई श्रद्धालु पहुंचे ।जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया तथा अपनी अपनी पीड़ा का जागर में समाधान निकलवाने हेतु प्रयास किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नवीन जोशी के द्वारा सहयोग के लिए समस्त ग्रामीण क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक राजेश जोशी के द्वारा क्वारखोली पडासो शेरा सड़क की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई ।उन्होंने कहा विभाग के द्वारा न तो सड़क के गड्ढे ही भरे गए हैं ना झाड़ियां का कटान किया गया है। सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस दौरान जागर में शामिल जन प्रतिनिधियों ने विभाग से सड़क में डामरीकरण की मांग उठाई ।मांग उठाने में निवर्तमान ग्राम प्रधान बेडा बेडवाल मंजू जोशी, नवीन जोशी ,घनश्याम जोशी, कमलेश जोशी , खिलानंद जोशी आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें