Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

: लोहाघाट: कनेडी गांव के कालेशन मंदिर में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, May 22, 2023
  लोहाघाट के कनेडी गांव के कालेशन मंदिर में नौ दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में सजधज कर कनेडी गांव से विभिन्न मार्गो से होते हुए कालेशन मंदिर तक मां भगवती और भोले के जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर में पुरोहित शंकर तिवारी ने गणेश पूजन,कलश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा में एल एम जोशी, महिमा जोशी,डा, सुधाकर जोशी, पूर्णिमा जोशी बैठे। महिलाओं ने मंदिर में देव आधारित झोडे झुमटों का गायन किया। दोपहर बाद कथावाचक व्यास आचार्य रमेश चंद्र तिवारी ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि जब अनंत जन्मों के हमारे पुण्य उदय होते हैं। तब हमें भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। भागवत कथा को पुराणों में प्रेत पीड़ा विनाशनी कहा गया है। जिसने जीवन भर पाप ही पाप किए हों, उस पापी का उद्धार भी भागवत श्रवण के द्वारा संभव है। भागवत कथा में क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने समस्त क्षेत्रवासियों से भागवत कथा का आनंद उठाने की अपील करी है इस दौरान मोहित पाठक, ललित मोहन ,दीप चंद्र जोशी, प्रदीप जोशी, प्रकाश जोशी, कैलाश जोशी, प्रमोद जोशी,मनोज जोशी, जोगादत्त जोशी ,भुवन पांडे, नरेश पांडे, लोकेश जोशी, आशुतोष जोशी, महेन्द्र सिंह, व्यास रमेश चंद्र तिवारी, शंकर चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें