Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा सांप मचा हड़कंप पालिका व बन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 9, 2024
आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा सांप मचा हड़कंप पालिका व बन कर्मियों ने किया रेस्क्यू सोमवार शाम को लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में एक सांप घुस गया केंद्र में सांप घुसने की जानकारी मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनिता जोशी व आसपास के लोगों ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को इसकी जानकारी दी वर्मा के द्वारा तुरंत आंगनबाड़ी केंद्र में सांप घुसने की सूचना पालिका व वन विभाग को दी तथा खुद भी मौके पर पहुंचे सूचना पर पालिका व बनकर्मी मय रेस्क्यू उपकरणों के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उनके द्वारा सांप को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा गनीमत रही सांप घुसने का पता समय पर चल गया अन्यथा कल केंद्र खुलने पर बच्चों के साथ कुछ भी घटना हो सकती थी रेस्क्यू अभियान में सुमित गरकोटी, संदीप वाल्मीकि व बनकर्मी शामिल रहे

जरूरी खबरें