Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट की सोनिया आर्या को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 8, 2024
लोहाघाट की सोनिया आर्या को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित । चंपावत जिले के लोहाघाट की सोनिया आर्या को इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के प्रतिष्ठित वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है सोनिया आर्य को चंपावत जिले से इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। अपनी विशिष्ट जन सेवा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गरिमा व गौरव को बढ़ाते आ रहे राजकीय चिकित्सालय पुलहिंडोला के वरिष्ठ फार्मासिस्ट मनोज आर्या की जीवन संगिनी, प्राकृतिक हेल्थ एक्सपर्ट, योग साधिका एवं बहनों को स्वस्थ रखते हुए उनके बच्चों को अच्छे आचार ,विचार व संस्कार देती आ रही सोनिया आर्या को आज 8 अगस्त को देहरादून में हुए कार्यक्रम में काबीना मंत्री रेखा आर्या द्वारा उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।सोनिया को पुरुष्कृत किए जाने पर राजकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ0 सुमन पांडे समेत अन्य महिलाओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज यह पुरस्कार ऐसी बहन को मिला है जहां पुरस्कार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा ।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की योग अनुदेशिका सोनिया बगैर दवाओं के महिलाओं को योग व प्राकृतिक माहौल से जोड़कर उन्हें स्वस्थ रखने के साथ बेटी बचाओ बेटी - पढ़ाओ, भोजन की थाल में अन्न की बर्बादी न करने , पानी की बर्बादी रोकने ,हर महिला को अपने बच्चों की स्मृति में पेड़ लगाने, उन्हें नशे से दूर रखते हुए अच्छे संस्कार देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है ।दो बालिकाओं की मां सोनिया ने उन्हें मिले सम्मान का पूरा श्रेय अपने जीवनसाथी डॉ0 मनोज आर्या व उन सभी बहनों को दिया जो उनके अभियान में उनके साथ छाया की तरह चलती आ रही है ।उन्होंने मुख्यमंत्री धामी एवं काबीना मंत्री के प्रति अपना आभार एवं सम्मान प्रकट किया ।

जरूरी खबरें