Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर :पूर्णागिरी मेले की तैयारी को लेकर एसपी चंपावत अजय गणपति ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 6, 2024
आगामी पूर्णागिरी मेले की तैयारी को लेकर एसपी चंपावत अजय गणपति ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण आज दिनांक 06.02.2024 को एसपी चम्पावत अजय गणपति द्वारा जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत निकट भविष्य में होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला श्री मां पूर्णागिरि मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था, पार्किग आदि* के मद्देनजर *मन्दिर कमेटी व अधिनस्त पुलिस बल* के साथ मेला क्षेत्र *मुख्य मंदिर, काली मंदिर, भैरव मंदिर, ठूलीगाड़, चौकी बूम, शारदा स्नान घाट टनकपुर,* व टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली *भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज* में मेले की तैयारियों व *सुरक्षा व्यवस्था* का जायजा लिया गया । इस अवसर परएसपी द्वारा मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों* के साथ मिलकर मेले को सकुशल सम्पन्न* कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक *चर्चा* की गयी। साथ ही मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात, संचार, अस्थाई/ मेला कालीन थाना/ चौकियों की व्यवस्था, सेक्टर्स, बैरियर पॉइंट्स, अनाउंसमेंट सिस्टम, डायवर्जन पॉइंट, खोया पाया केंद्र, स्नान घाटों में जल पुलिस की तैनाती, बाहरी जिलों से प्राप्त फोर्स के रूकने एवं भोजन की व्यवस्थाओं, आदि के *संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश* दिए गए। इस अवसर पर किशन तिवारी*, अध्यक्ष श्री मां पूर्णागिरि मेला कमेटी, चन्द्र मोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर* सहित थाना टनकपुर व चौकी ठुलीगाढ़ का पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एसपी ने थाना टनकपुर कार्यालय में टनकपुर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर जानी गयी क्षेत्र की समस्याऐ, साईबर अपराध व ड्रग्स से बचाव हेतु लोगो को जागरूक किया एसपी ने थाना कार्यालय में टनकपुर क्षेत्र के *नगर पालिका, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, टैक्सी व शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारियों, लांयन्स क्ल्ब के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों* के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी ।इस अवसर पर जनता के व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि- 01- चम्पावत पुलिस द्वारा *ड्रग्स तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* की जा रही है लेकिन ड्रग तस्कर जल्दी ही जमानत पर बाहर आकर *दोबारा ड्रग्स की तस्करी करने लगते* है, इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि *कुछ अभियुक्तों से कम मात्रा में ड्रग्स बरामद होने के कारण उन्हे जमानत* मिल जाती है। भविष्य में *ड्रग तस्करी में 02 से अधिक बार गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध गैगस्टर/गुण्डा एक्ट* के तहत भी कार्यवाही की जायेगी। 02-*सुनशान इलाको में जनता के व्यकियों/युवाओं द्वारा ड्रग्स व नशीले इन्जेक्शनों का प्रयोग किया* जाता है, इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *प्रभारी निरीक्षक टनकपुर को उक्त स्थानों को चिन्हित कर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाकर कार्यवाही करने* हेतु निर्देशित किय गया। 03-गोष्ठी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों को *साईबर अपराधों के बारे मे जागरूक* किया गया तथा बताया गया कि यदि किसी के साथ *साईबर धोखाधड़ी होती है तो अविलम्ब पुलिस को या साइबर हेल्प लाईन न0 1930* पर सूचना दे ताकि पुलिस द्वारा ठगी गयी *धनराशि को होल्ड* कराया जा सके। 04-ड्रग्स के बारें में जानकारी देतु हुए *उसके दुष्परिणामों* के बारे में जागरूक किय गया तथा सभी को बताया गया कि यदि उनके क्षेत्रान्तर्गत कोई व्यक्ति ड्रग्स की तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे । 05-पुलिस हेल्पलाईन न0 112, 9411112984, *उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप* के बारे में जागरूक किया गया ।

जरूरी खबरें