Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत मे धूमधाम से मनाया जाएगा 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस डीएम ने अधिकारियों को बाटी जिम्मेदारियां विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 6, 2023
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस समारोह के जनपद स्तर पर सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए की विभागों से समन्वय कर जनपद अन्तर्गत राज्य स्थापना दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त राजकीय भवनों को 08 नवंबर से 10 नवंबर तक एल.ई.डी. बल्बों से सायं 06 बजे से 11 बजे तक प्रकाशमान किया जाएगा। 09 नवम्बर से पूर्व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित शहीद स्मारकों की सफाई सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्मारकों की सफाई सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा की जाएगी तथा पुष्पाजंलि अर्पित करने के निर्देश संबंधितो को दिए। जनपद के सभी स्कूलों प्राथमिक से डिग्री स्तर तक में निबंध/रंगोली/पेटिंग/ड्राइंग/ वाद-विवाद प्रतियोगिता क्विज आदि का आयोजन करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही इसके अन्तर्गत नशा मुक्ति एवं स्वच्छता (Single use plastic Ban ) को प्रमुख थीम के रूप में सम्मिलित करने को कहा तथा स्वजल एवं समाज कल्यण विभाग को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार किए जाने दिये जाने, जिला मुख्यालय के गौरचौड़ मैदान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु शिक्षा विभाग, युवा कल्याण एवं सूचना विभाग को आपसी समन्वय से सम्पन्न कराए जाने, होगें, 09 नवम्बर को गौरलचौड़ मैदान में प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाल लगाने जिसमें राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो, जनपद की विशिष्ट उपलब्धियों, विविधताओं एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई जाने, उन्होंने उक्त कार्यक्रम में स्टाल, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए, समाज कल्याण विभाग को आधार कार्ड शिविर लगाने एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चैक वितरित करने, पूर्ति विभाग को उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों को सामग्री/खाद्यान्न वितरित करने, उद्योग विभाग को विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लाभार्थियों को ऋण वितरण करने तथा उत्कृष्ट उद्यमियों को पुरस्कृत करने, कृषि विभाग को विभाग अन्तर्गत संचालित हो रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को कृषि यन्त्र एवं बीज मिनी किट आदि वितरित करने, पशुपालन विभाग को विभाग अन्तर्गत संचालित हो रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र लाभार्थियों को चैक वितरण, साथ ही पशु प्रदर्शनी लगाने, उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत करने, ग्राम्य विकास विभाग को अनुदान से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं कीजानकारी देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को धनराशि वितरण, मनरेगा जॉब कार्ड बनाये जाने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत 'लखपतिदीदी" योजना की थीम के अन्तर्गत जानकारी देने, तथा स्वजल विभाग को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि का वितरण करने, महिला स्वंय सहायता समूहों को कार्यक्रम स्थल पर सूक्ष्म जलपान व्यवस्था के लिये 04स्टाल लगाये जाने, स्वास्थ्य विभाग को जिले में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान कार्ड, वैक्सीनेशन आदि से लाभार्थियों को लाभान्वित करने, शिक्षा विभाग को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अन्तर्गत उत्कृष्ट अंको से पास होने वाली बालिकाओं को पुरस्कार वितरित करने, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने एवं महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट वितरित करने, पुलिस विभाग को नशामुक्ति/सड़क सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा के दृष्टिगतसूक्षम डॉक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से करने, सहकारिता विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, डेयरी विभाग को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, उद्यान विभाग को विभिन्न विभागीय योजनओं की जानकारी देने, लाभार्थियों को चैक, बीज इत्यादि का वितरण करने एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए।

जरूरी खबरें