Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर से हरिद्वार जा रही बस पर पथराव। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

टनकपुर से हरिद्वार जा रही बस पर पथराव। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

ऊधम सिंह नगर मे टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस पर पथराव किया गया ।रोडवेज बस को ऑवरटेक के दौरान हुई कहासूनी के बाद कुछ युवकों ने बाइक से पीछा कर बस पर पथराव कर डाला जिसमें बस के शीशे टूट गए तथा यात्रियों में अफ़रा तफरी मच गई। बस चालक स्थिति को देखते हुए बस को दोराहा चौकी बाजपुर ले गया । पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और सीसीटीवी व यात्रियों के द्वारा बनाई गयी वीडियो के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत मे ले लिया है। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास रोडवेज की एक बस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया जिससे बस में चीख पुकार मच गई बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया और डंडे मारकर शीशे तोड़ दिये जिसमें चालक घायल हो गया और बस में सवार यात्रियों में हड़कंप,मच गया जिसके बाद चालक ने सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी । बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

सीओ विभव सैनी बाजपुर -का कहना है एक रोडवेज बस जो टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी उनके चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसमे मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया जिसमे बस भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसमे मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है। जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी क्योंकि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर है जिसमे सीसीटीवी का अवलोकन कर कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें