Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चंपावत :जिला पुस्तकालय का शौचालय खराब ठीक कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 21, 2024
जिला पुस्तकालय का शौचालय खराब ठीक कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन चंपावत जिला मुख्यालय के पुस्तकालय में शौचालय व्यवस्था को ठीक कराने की मांग करते हुए बुधवार को छात्र-छात्राओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत को ज्ञापन सौंपा है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि शौचालय बंद होने से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीने से शौचालय की काफी समस्या छात्र-छात्राओं के सामने पैदा हो गई है। जिससे वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया छात्र-छात्राओं को दिया है। ज्ञापन देने में पुष्कर सिंह, मुकेश जोशी, दीपांशु कॉलोनी, दीपक बिनवाल, कपिल गहतोड़ी, सुनील भट्ट, करन बोहरा, भानु पंत, मदन जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें