Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सुई का जवान शहीद क्षेत्र में पसरा मातम 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सुई का जवान शहीद लोहाघाट क्षेत्र के लिए एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है लोहाघाट के चौबे गांव सुई के असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए शहीद का अंतिम संस्कार कहां होगा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है जवान गुणानंद चौबे के शहीद होने की सूचना पर क्षेत्र के समस्त लोगों के द्वारा दुख व्यक्त किया गया है लोग शहीद के परिजनों को ढाढस बधाने उनके पैतृक आवास पहुंच रहे हैं शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया सेना द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपा जाएगा

जरूरी खबरें