Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज के सुनील कुमार को मिली पीचडी की डॉक्टरेट उपाधि।स्काउटिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से किए जा चुके हैं सम्मानित। 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 7, 2024
पीजी कॉलेज के सुनील कुमार को मिली पीचडी की डॉक्टरेट उपाधि।स्काउटिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से किए जा चुके हैं सम्मानित। लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज के बी एड विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार को उनके शोध और शोध के क्षेत्र में योगदान के लिए पीचडी की डॉक्टरेट उपाधि मिली है। मूलतः पाटी ब्लॉक के सुदूर सिरमोली गांव के डॉ सुनील ने स्मार्टफोन एडिक्शन का छात्रों पर उनके स्वास्थ्य,शिक्षा,सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपना शोध कार्य श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय देहरादून के शिक्षा विद्यापीठ में कार्यरत प्रोफेसर डॉ आनंद कुमार के निर्देशन में पूर्ण किया था। डॉ सुनील कुमार वर्ष 2011 में स्काउटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जाने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। डॉ सुनील को डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता, बी एड विभागाध्यक्ष डॉ ए के द्विवेदी, डॉ रवि सनवाल,डॉ रुचिर जोशी,डॉ उमेश आर्या,डॉ घनश्याम सिंह, डॉ रामधन नौटियाल,डॉ दीपक चंद्र, डॉ एस पी सिंह,डॉ मनोज कुमार,प्रकाश ढेक,कमल अधिकारी,योगेंद्र धौनी समेत महाविद्यालय परिवार में समस्त लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

जरूरी खबरें