Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएमओ चौहान की संवेदनशील पहल विशेषज्ञ दल पहुँचा घर, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 25, 2025

सीएमओ चौहान की संवेदनशील पहल विशेषज्ञ दल पहुँचा घर, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी

स्वास्थ्य व्यवस्था का मानवीय चेहरा—टनकपुर में घर जाकर बना दिव्यांग सर्टिफिकेटमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान की विशेष पहल पर आज स्वास्थ्य विभाग की स्पेशलिस्ट टीम ने सीएमओ के नेतृत्व में टनकपुर (पूर्णागिरि क्षेत्र) निवासी कृष्णा जोशी(23), पुत्री पीताम्बर जोशी के घर पहुंचकर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया।सीएमओ डॉ. चौहान ने बताया कि पूर्णागिरि क्षेत्र में रहने वाली बच्ची स्किज़ोफ्रेनिया (मानसिक स्वास्थ्य विकार) से पीड़ित हैं तथा लगभग 60% दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं, जिसके चलते उनका अस्पताल तक पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने स्वयं उनके घर जाकर मूल्यांकन व प्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण की।उन्होंने कहा कि इससे अब उन्हें सरकारी योजनाओं, सहायता, सामाजिक सुरक्षा लाभ, उपचार सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा।

जरूरी खबरें