Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर : जलभराव की समस्या पर डीएम का कड़ा रुख बोरागोठ में युद्धस्तर पर शुरू हुआ नाली सफाई का कार्य

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

टनकपुर : जलभराव की समस्या पर डीएम का कड़ा रुख बोरागोठ में युद्धस्तर पर शुरू हुआ नाली सफाई का कार्य

जनपद चंपावत के टनकपुर नगर अंतर्गत वार्ड संख्या 09 स्थित बोरागोठ क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर गंदे पानी के बहाव से स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों का आवागमन दूषित पानी के बीच से हो रहा था, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश था और उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की थी।

जनता की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में नगर पालिका टनकपुर की टीम तत्काल हरकत में आई और प्रभावित वार्ड में जे.सी.बी. मशीनों के माध्यम से युद्धस्तर पर नाली की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्ग पर जमा गंदे पानी को हटाने के लिए नालियों को गहरा और साफ किया जा रहा है ताकि पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित की जा सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका टनकपुर के अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने बताया कि सड़क पर बह रहे गंदे जल को नाली के माध्यम से सुरक्षित रूप से निष्कासित किया जा रहा है।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मौके पर काम तेजी से चल रहा है और आगामी एक से दो दिनों के भीतर सफाई का यह कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

जरूरी खबरें