Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 29, 2026

बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

चंपावत जिले में बाल एवं किशोर श्रम में संलिप्त तथा सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में संयुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एएचटीयू चंपावत, श्रम विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं ठेला संचालकों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए किसी भी बच्चे से श्रम न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। श्रम विभाग द्वारा शपथ-पत्र भरवाकर बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।चम्पावत पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा "बाल श्रम अपराध है। यदि कहीं भी कोई बच्चा श्रम करता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098/पुलिस को दें। तथा मिलकर बच्चों को सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य दें।"

जरूरी खबरें