Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:एसपी के निर्देश पर मां पूर्णागिरी मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर विभाग सतर्क

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

एसपी के निर्देश पर मां पूर्णागिरी मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर विभाग सतर्क

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर आज दिनांक 06 अप्रैल को एफएसएसओ अमर सिंह अधिकारी द्वारा फायर टीम के साथ संचालित मां पूर्णागिरी मेले का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं धर्मशालाओं का जायजा लिया गया। जिन संचालकों द्वारा लकड़ियों व भट्टियों का प्रयोग किया जा रहा था, उन्हें विशेष सावधानी बरतने एवं अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा उपकरणों की गहनता से जांच की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने की अपील की।

जरूरी खबरें