Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 24, 2026

शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

पुलिस कप्तान के सर्च टीम को अभियान में तेजी लाने के निर्देश।

22 जून 2026 को चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र मे शारदा नदी में दो युवक डूब गए थे।सूचना पर एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर तत्काल चम्पावत पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया जो लगातार जारी है।

आज 24 जून को एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान का जायजा लिया गया। तथा सर्च अभियान में लगी टीमों से अभियान की जानकारी ली तथा अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी चंपावत के द्वारा सर्च अभियान में जुटी चौकी बूम पुलिस, ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ एवं पीएसी की गोताखोर टीम को अभियान को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित करने हेतु ब्रीफ किया गया। उन्होंने सभी टीमों को नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग करते हुए दोनों युवकों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया वर्तमान में पुलिस एवं राहत-बचाव दलों द्वारा शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नदी एवं जलाशयों के समीप सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें।

जरूरी खबरें