Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:फास्ट फूड सेंटर की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

फास्ट फूड सेंटर की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता , नशा तस्कर पर कसा शिकंजा

एस पी रेखा यादव के निर्देश पर चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 82.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 4 अप्रैल 2026 सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक नशा तस्कर को उसकी चाऊमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर में 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया ।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नशा तस्कर गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट टनकपुर जिला चंपावत का रहने वाला है! पुलिस ने आरोपी से 82.25 ग्राम अवैध स्मैक,स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस टीम मे एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट , एसआई संदीप पिलखवाल, हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह , घनश्याम , कांस्टेबल ललित चौधरी , कुलदीप सिंह ,नासिर हुसैन , सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें