Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का रविवार को हुआ विधिवत समापन

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये मां पूर्णागिरि के दर्शनविगत 15 मार्च से प्रारंभ हुए और तीन माह तक चले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि मेले का रविवार को विधिवत समापन* हो गया है। मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सर्वप्रथम मां पूर्णागिरि के दर्शन करते हुए विधिवत पूजा अर्चना कर जनपद वासियों की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।उसके बाद ठुलीगाड़ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मेले के दौरान कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों,सुरक्षा कर्मियों,पर्यावरण मित्रों आदि को सम्मानित करते हुए कहा कि मां पूर्णागिरि मेला 2025 को बेहतर, सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में विभिन्न विभागों के तैनात कार्मिकों, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित सभी का विशेष सहयोग रहा। जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं व धन्यवाद देते हुए सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सभी के द्वारा बेहतर कार्य कर मेले को सम्पन्न कराया गया। मेला अवधि के दौरान बेहतर कार्य के लिए उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियो आदि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा मां पूर्णागिरी मेले के बेहतर आयोजन तथा मेला क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराए जाने हेतु विभिन्न घोषणाएं की गई है। जिनके तहत अनेक कार्य गतिमान है,जिससे आगामी वर्षों में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं यहां मिलेगी। मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में श्रद्धालुओं हेतु सुविधा केंद्रों का निर्माण, क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हेलीपैड निर्माण के क्षेत्र में भी कार्यवाही गतिमान है। क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, संचार सुविधा के साथ ही पूर्णागिरी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी,आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मां पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर संचालित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप कार्यवाही गतिमान है। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरि धाम में आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम में मेला प्रारम्भ होने से वर्तमान तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं।* दर्शन करने वालों में 6,78,418 पुरुष, 3,78,785 महिलाएं, 7,83,135 वरिष्ठ नागरिक और 18,23,710 बच्चे शामिल हैं।इस मौके पर मेले को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने हेतु अपना विशेष सहयोग प्रदान करने वाले विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा बल मंदिर समिति से जुड़े स्वयं सेवकों आदि को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्णागिरि मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष किशन तिवारी द्वारा भी को मेले के सफल आयोजन होने पर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी द्वारा मेले के सफलतापूर्ण संपन्न होने पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे को बधाई देते हुए उन्हें मंदिर समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, मंदिर समिति के सदस्य अन्य पदाधिकारी, पुलिस जवान, पीआरडी, होमगार्ड समेत भारी संख्या में श्रद्धालु, विभिन्न विभागों के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें