Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुमाऊँ को दी अनेकों सौगातें 

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 13, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुमाऊँ को दी अनेकों सौगातें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान चंपावत जनपद के सीमांत टनकपुर नगर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गांधी मैदान में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट एवं अजय टम्टा भी उपस्थित रहे। स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं स्थानीय सांसदों द्वारा नितिन गडकरी को उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े प्रतीक चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने डिजिटल माध्यम से कुमाऊं मंडल में 2200 करोड़ से अधिक लागत की सात योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देवभूमि उत्तराखंड में मार्गो के विकास हेतु निकट भविष्य में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार की भारतमाला सांखला योजना मानसखंड मंदिर परियोजना एवं चार धाम को लेकर तैयार की जा रही भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला साथ ही बताया कि ऐसी ही परियोजनाओं के फलस्वरूप ही उत्तराखंड वासी जल्द ही 2 घंटे में देहरादून से दिल्ली का सफर पूरा कर सकेंगे सीमांत क्षेत्र में किए जाने वाले सामरिक एवं अति आवश्यक मार्गो के चौड़ीकरण एवं विस्तार के लिए किया जा रहे कार्य के बारे में भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी प्रदान की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से देवभूमि उत्तराखंड में अब तक कुल 3608 किलोमीटर नए मार्गो का निर्माण किया जा चुका है। चंपावत के सीमांत टनकपुर क्षेत्र से नेपाल के कंचनपुर तक कुल 314 करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर के फोरलेन हाईवे का निर्माण सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके उपरांत ड्राई पोर्ट का निर्माण होने से नेपाल के साथ होने वाले व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिसके कारण स्थानीय जनता को भी रोजगार प्राप्त होगा यही हमारा मुख्य उद्देश्य भी है। वहीं इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अतुलनीय सहयोग हेतु उनका आभार प्रकट किया। वहीं सीमांत क्षेत्र में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान नेपाल सीमा क्षेत्र से आने जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर रखी गई।

जरूरी खबरें