Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टिहरी:वित्तीय अनियमितताओं पर डीएम ने कनिष्ठ अभियन्ता की सेवाएं की समाप्त।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 20, 2025

वित्तीय अनियमितताओं पर डीएम ने कनिष्ठ अभियन्ता की सेवाएं की समाप्त।

महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कीर्तिनगर में तैनात कनिष्ठ अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह द्वारा योजना में किये जा रहे कार्यों में बार-बार वित्तीय अनियमितता करने तथा जिला अभियन्ता महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर माप पुस्तिका में मापांकन को स्वयं प्रतिहस्ताक्षर कर अन्तिम भुगतान हेतु कर दिया गया। एक अन्य प्रकरण में सुरेन्द्र सिंह द्वारा अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदत्त अनापत्ति में कूट रचना करके अपने स्तर से एक और योजना जोड़ कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया। सुरेन्द्र को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें उनके द्वारा अनियमितता को स्वीकर किया गया, जो आदर्श कार्य संहिता के विपरीत है।जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा, टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने सुरेन्द्र सिंह के बार-बार वित्तीय अनियमितता किये जाने पर तथा भविष्य में अनियमितता की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु सुरेन्द्र सिंह की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी अनैतिक गतिविधि को नजर अन्दाज नहीं किया जाऐगा एवं किसी भी स्तर पर प्रकरण संज्ञान में आने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जरूरी खबरें