Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: चंपावत:मानकों के अनुरूप छात्र छात्राओं को मध्याह्न भोजन न मिलने पर तहसीलदार नेगी ने शिक्षकों को लगाई फटकार

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 10, 2024
मानकों के अनुरूप छात्र छात्राओं को मध्याह्न भोजन न मिलने पर तहसीलदार नेगी ने शिक्षकों को लगाई फटकार चंपावत तहसीलदार जगदीश नेगी ने विगत दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय चम्पावत का ओचक निरीक्षण किया इस दौरान तहसीलदार नेगी मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया और उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ ही भोजनमाता व शिक्षकों से भोजन आदि की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली तहसीलदार जगदीश नेगी ने मध्यान भोजन में तय मानकों के आधार पर छात्र छात्राओं को भोजन नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को मौके पर ही फटकार लगाई और मानकों के आधार पर बच्चों को भोजन करवाएं जाने के निर्देश दिए, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया जब अध्यापकों से भोजन में छात्र छात्राओं को सब्जी ना दिए जाने की बात पूछी तो शिक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए जिस पर उन्होंने शिक्षकों को भविष्य में ऐसी पुनरावृति ना करने के निर्देश दिए तहसीलदार नेगी ने बताया इसकी जांच रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला अधिकारी महोदय को भी प्रेषित की जाएगी

जरूरी खबरें