Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:कीचड़ से ठाटा सड़क बदहाल वाहनों का चलना हुआ मुश्किल 2 घंटे फंसी रही है एंबुलेंस ग्रामीणों ने डामरीकरण की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
कीचड़ से ठाटा सड़क बदहाल वाहनों का चलना हुआ मुश्किल 2 घंटे फंसी रही है एंबुलेंस ग्रामीणों ने डामरीकरण की उठाई मांग लोहाघाट ब्लॉक की ठाटा गांव को जोड़ने वाली सड़क बरसात के मौसम में कीचड़ भरी सड़क में तब्दील हो चुकी है जिसमें वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है जिसका उदाहरण सोमवार को देखने को मिला जब एक एंबुलेंस सड़क में हो रहे कीचड़ में बुरी तरह फस गई एंबुलेंस मे मौजूद चिकित्सा स्टाफ व वाहन चालक के द्वारा एंबुलेंस को निकालने की काफी कोशिश से की गई लेकिन नाकाम रहे लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह एंबुलेंस को पिकअप वाहन के जरिए खींचकर निकाला जा सका ग्रामीणों का कहना है कीचड़ भरी सड़क में वाहनों का संचालन दुर्घटनाओ को दावत दे रहा है जगह-जगह वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं ग्रामीणों ने बताया पूर्व में कई बार सड़क में डामरीकरण की मांग की गई थी लेकिन मांग का कोई संज्ञान नहीं लिया गया ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से सड़क में डामरीकरण की मांग की है साथ ही चेतावनी दी गई है अगर सड़क में कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार संबंधित विभाग होगा

जरूरी खबरें