Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट के फोरती ग्राम सभा में हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
  लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती श्री सिद्ध बाबा मंदिर में हवन की आहुति के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पारायण हो गया है। क्षेत्रों के लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। पुरोहित विपिन चंद्र उप्रेती ने पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथावाचक व्यास पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि हवन की आहुति से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। हवन से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।आयोजक गीता पुनेठा और प्रकाश ‌पुनेठा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान कैलाश उपाध्याय, सुमित पुनेठा, महेश सुतेडी , महेश पुनेठा,शेखर पुनेठा, चंद्रशेखर बगौली, योगेश बगौली, शंकर दंत बगौली, संदीप, रोहित पुनेठा, राजू पुनेठा, सतीश पुनेठा, दिनेश पुनेठा, मयंक पुनेठा, दीपक पुनेठा, कैलाश उपाध्याय,गोल्डी, कैलाश बगोली, सन्नू,संजू,प्रकाश, हिमांशु, राजू, शुभम, सोनू ,पप्पू चौबे ,भीम पुनेठा आदि के द्वारा विशेष सहयोग दिया गया

जरूरी खबरें