Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:कढ़ाई देवी मंदिर से 4 साल पूर्व चोरी हुई घंटियों को मंदिर में छोड़ गया चोर /ग्रामीणों ने माना माता का चमत्कार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 6, 2025
कढ़ाई देवी मंदिर से 4 साल पूर्व चोरी हुई घंटियों को मंदिर में छोड़ गया चोर लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के प्रसिद्ध कढ़ाई देवी मंदिर से लगभग 4 वर्ष पूर्व अज्ञात चोर के द्वारा लगभग 40 से अधिक घंटियां चोरी कर ली गई थी पुलिस भी चोर का कुछ पता नहीं लगा पाई वही मंदिर से घंटी चोरी होने पर बिसुंग क्षेत्र के ग्रामीण के द्वारा काफी आक्रोश जताया गया लेकिन न तो चोर का ही पता चला और न घंटियों का ग्रामीण घंटियां मिलने की आस छोड़ चुके थे वही चोरी की घटना के लगभग चार साल बाद अचानक अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर से चोरी की गई लगभग 25 घंटियों से भरा बैग रविवार रात को मंदिर के पास छोड़ दिया गया सोमवार सुबह क्षेत्र के निखिल देव, कैलाश महरा और पंकज ढेक को मंदिर के पास बैग पड़ा हुआ मिला जब बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें मंदिर से चोरी की गई घंटियां निकली जिसे ग्रामीण मंदिर में ले आए युवा निखिल देव व कैलाश महरा व अन्य ग्रामीणों ने बताया यह वही घटिया है जो चार वर्ष पूर्व मंदिर से चोरी हो गई थी उन्होंने बताया संभवत चोर को माता की शक्ति की वजह से कुछ तकलीफ हुई होगी जिस कारण वह घंटियों को वापस मंदिर में छोड़ गया ग्रामीण घंटियों का शुद्धिकरण कर मंदिर में लगाने की तैयारी कर रहे हैं ग्रामीणों ने इसे माता की शक्ति का चमत्कार बताया मालूम हो मां कढ़ाई में बिसुंग क्षेत्र के ग्रामीणों की काफी आस्था है घंटी मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे

जरूरी खबरें