Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:मौड़ा में मां भगवती की रथ यात्रा के साथ तीन दिनी दीपावली महोत्सव का हुआ समापन ढोल नगाड़ों के साथ निकला मां भगवती का डोला

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 3, 2024
मौड़ा में मां भगवती की रथ यात्रा के साथ तीन दिनी दीपावली महोत्सव का हुआ समापन ढोल नगाड़ों के साथ निकला मां भगवती का डोला लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मौड़ा गांव में चल रहे तीन दिनी दीपावली महोत्सव का आज रविवार भैया दूज पर्व पर मां भगवती की रथ यात्रा के साथ समापन किया गया रथ यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए रविवार को गांव के बीड़ी खेत मैदान से रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआईटीएम लोहाघाट के निदेशक व भाजपा नेता आनंद अधिकारी व विशिष्ट अतिथि दिनेश बिष्ट ने किया तथा देव डांगरो से आशीर्वाद लिया तथा महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग दिया उन्होंने कहा यह महोत्सव हमारी विरासत है जिन्हें सहेज कर रखना हम सभी का कर्तव्य है पूर्व सैनिक केदार सिंह बोहरा व युवा रोशन कुमार के निर्देश में चल रहे दीपावली महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रमों व रात्रि मे जागरण का आयोजन किया गया वही आज दोपहर देव डांगरो ने गद्दी लगाकर अवतरित होकर भक्तों के कष्टों का निवारण किया जिसके बाद मां के डोले को ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ो भक्तों ने खड़ी चढ़ाई पर कर मां भगवती के मंदिर पहुंचाया जहां देवी रथ के मंदिर परिक्रमा करने के साथ महोत्सव का समापन किया गया इस दौरान सैकड़ो भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए मां का आशीर्वाद लिया वही महोत्सव समिति के केदार सिंह बोरा और रोशन कुमार ने समस्त ग्रामीण व सहयोगियों को धन्यवाद दिया महोत्सव में योगेश, नवीन, शंकर ,अंकित ,देवेंद्र सहित समस्त युवाओं व ग्रामीणों ने सहयोग किया

जरूरी खबरें