Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट:पम्दा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों का जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 28, 2024
पम्दा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों का जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप विकासखंड बाराकोट की ग्राम सभा पम्दा में पिछले दो महीने से जल संस्थान की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीण पानी की कमी से जूझ रहे हैं जिससे ग्रामीणों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश व्याप्त है तथा ग्रामीण अब जल संस्थान के विरुद्ध आंदोलन का मन बना रहे हैं विदित हो कि विगत 12 सितंबर को आई बारिश के कारण पम्दा - सलना पेयजल योजना जगह-जगह क्षतिग्रस्त ग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी बड़ी मशक्कत के बाद एक महीने में पानी की लाइन जुड़ तो गई परंतु जगह-जगह लीकेज और अच्छी तरह से मरम्मत न होने के कारण टैंक में पानी काफी कम आ रहा है जिस कारण गांव में एक हफ्ते में एक दिन पानी मिल पा रहा है जिससे ग्रामीण और ग्रामीण के मवेशीयों को पानी की गंभीर समस्या जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया जल संस्थान के जे ई तथा अन्य उच्च अधिकारियों को कई बार अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद भी गांव में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है जो विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।ग्रामीणों ने जल संस्थान को चेतावनी देते हुए कहा है कि शीघ्र ही पानी की लाइन दुरुस्त न होने पर तथा पानी की व्यवस्था में सुधार ना होने पर समस्त ग्रामीण जल संस्थान के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे साथ ही जल संस्थान द्वारा बिना पानी दिए हुए बिल की उगाही करने पर भी आक्रोश व्यक्त किया ग्रामीणों में ललित जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, पुष्कर जोशी , सत्यप्रकाश जोशी ,जगदीश जोशी, गणेश दत्त जोशी, चरण दत्त जोशी, नवीन चंद्र जोशी ,ललित मोहन जोशी,सचिन जोशी, रजनीश जोशी ,विद्यासागर जोशी, राहुल जोशी, बसंत बल्लभ जोशी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें