Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: टनकपुर चंपावत एनएच में सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी वाहनों की आवाजाही 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 24, 2024
टनकपुर चंपावत एनएच में सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी वाहनों की आवाजाही टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 के किमी 106.300 स्वाला स्थान नामक स्थान पर भूस्खलन से प्रभावित भाग में राष्ट्रीय राजमार्गखंड द्वारा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया की दीपावली पर्व की दृष्टिगत टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में 25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के मध्य यातायात हेतु चंपावत से टनकपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को बनलेख फॉरेस्ट चेक पोस्ट से प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 तक छोड़ा जाएगा।इसी प्रकार से टनकपुर से चंपावत की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को ककराली गेट से प्रातः 6:00 से सायं 6:00के मध्य छोड़ा जाएगा। इसकी अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया कि सायं 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में अपरिहार्य व आपातकालीन स्थिति में वाहन संचालन के संबंध में उप जिला अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णागिरि व चंपावत पूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।

जरूरी खबरें